दोस्तो गुजरात भी घूमने वालों के लिए एक काफी अच्छी और सुंदर जगह है यहां पर आने के बाद आप बहुत सारी जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं जैसे ऐतिहासिक इमारतें, धार्मिक स्थल और यहां पर एक काफी प्रसिद्ध और सुंदर जगह है जिसे पावागढ़ के नाम से जाना जाता है। आज के इस लेख में हम आपको पावागढ़ में घूमने की 7 प्रमुख जगह (Pavagadh me Ghumne ki Jagah) के बारे में विस्तार रूप से बताएंगे।
इसके साथ साथ पावागढ़ को कैसे पहुंचे, पावागढ़ जाने का सही समय और यहां रुकने वाली जगह आदि सभी चीजों के बारे में विस्तार से बताएंगे। इस लिए आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।
पावागढ़ में घूमने के लिए खूबसूरत जगह-(Pavagadh me Ghumne ki Jagah):
- कालिका माता मंदिर
- नवलेखा महल
- चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क
- पावागढ़ किला
- रोपवे
- तेलिया तालाब
- विश्वामित्री नदी
1. कालिका माता मंदिर:
पावागढ़ के पहाड़ी के शिखर पर बना कालिका माता मंदिर को लोग पवित्र स्थल मानते है यहां पर हर साल भक्त और श्रद्धालु माता जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। दोस्तो यह मंदिर माता जी के 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ है। यहां इस मंदिर में आपको माता जी की दक्षिण मुखी प्रतिमा देखने को मिलेगी।
इस मंदिर में माता काली जी के दर्शन करने के लिए आपको 250 सीढ़िया चढ़नी पड़ती हैं। यहां पर पूरे साल हजारों लाखों की संख्या में भक्त वा पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यदि आप पावागढ़ को जाते है तो आप सबसे पहले माता जी के दर्शन जरूर करें।
2. नवलेखा महल:
नावलेखा महल पावागढ़ के पास एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है ये हिल स्टेशन अपने एडवेंचर एक्टिविटी के लिए जाना जाता है यहां पर आप आने के बाद अपने दोस्तो के साथ कई प्रकार की एक्टिविटी कर सकते हैं। आप नवलेखा महल के ऊपर ट्रैकिंग के लिए जाना चाहते हैं तो आप जा सकते हैं।
मुस्लिम राजाओं द्वारा बनाई गई इस जगह को बनाने का एक खास मकसद अनाज ग्रह था। यदि आप इस जगह के बारे में वा इसके इतिहास के बारे में जानने की इच्छा रखते है तो आप इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाएं।
3. चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क:
दोस्तो यह एक ऐतिहासिक स्थल है यहां पर आकर आप प्राचीन किले, महल, मकबरी सहित कई सारे धरोवर देख सकते हैं। इस पार्क को युनस्व के द्वारा विश्व धरोवर स्थल में शामिल कर दिया गया है। यह जगह पावागढ़ में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है।
इस पार्क के आपको 8वी सदी से लेकर 14वी सदी तक के किले देखने को मिल जायेंगे। इस पार्क की खूबसूरती आपके मन को अवश्य मोह लेगी। इस लिए आप इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाएं।
4. पावागढ़ किला:
पावागढ़ किला पहाड़ी की तलहटी में चांददार चरसना हैं इस किले को माशिल किले के नाम से भी जाना जाता है आपको बता दें कि यह किला चोलंग साम्राज्य का घर था। स्मारक को अच्छी तरह से सुरक्षित किया गया है। यदि आप ऐतिहासिक जगह को देखने का शौक रखते हैं।
तो आप यहां आकर इस जगह को जरूर घूमे। दोस्तो आपको बता दें कि यह किला पावागढ़ में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है और यहां पर काफी सारे पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
5. रोपवे/लिफ्ट की सुविधा:
यहां पर आप रोपवे का भी आनंद ले सकते हैं यहां माता काली के मंदिर तक रोपवे की सुविधा दी गई है। जो लोग काफी ऊंचाई तक पैदल नहीं चल सकते हैं उन लोगो के रोपवे की सुविधा काफी अच्छी है। रोपवे में जाते समय आप ऊंचाई से पावागढ़ के खूबसूरत नजारे को अपनी आंखो से देख सकते हो।
यदि आपने अभी तक रोपवे में कभी नहीं बैठा है तो आप पावागढ़ में जाकर रोपवे का आनंद ले सकते हैं। यहां आने के बाद आप रोपवे में बैठना बिल्कुल भी ना भूलें।
6. तेलिया तालाब:
तेलिया तालाब एक काफी शांत स्थान है जिसे आप मां काली के दर्शन करने के लिए जाते समय पार करेंगे। यह झील चारो तरफ से दुकानों से घिरी हुई है यहां पर आप शाम को ताजी हवा के बीच अपने मन और शरीर को आराम देने के लिए जा सकते हैं।
फिर इसके बाद आप माता काली जी के दर्शन करने के लिए जा सकते है तो दोस्तो इस जगह को भी आप बिल्कुल भी मिस न करें। इस जगह पर आपके मन को काफी शांति मिलेगी।
7. विश्वामित्री नदी:
दोस्तो पावागढ़ हर तरह से शैलानियो का स्वागत करता है यहां के विभित्त स्थल अपनी विशेषताओं के लिए जाने जाते है। पावागढ़ के अन्य स्थलों में आप यहां की विश्वामित्री नदी के सैर का आनंद ले सकते हैं। इस नदी का नाम भारत के महान ऋषि विश्वामित्र के नाम पर रखा गया है।
यह नदी चारो तरफ से प्राकृतिक आकर्षणों से भरी हुई है हरा भरा माहौल शैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसा माना जाता है कि इस नदी के तट पर विश्वामित्र कभी ध्यान लगाया करते थे।
पावागढ़ को जाने के लिए सबसे अच्छा समय:
दोस्तो यदि आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि पावागढ़ में जानें का सबसे अच्छा समय कौन सा है तो आपको बता दे कि पावागढ़ में जाने के लिए सबसे सही समय ठंडक का मौसम रहता है जो की अक्टूबर के महीने से लेकर मार्च तक के महीनों के बीच किसी भी समय यहां जा सकते हैं।
क्योंकि ठंडक के समय में पावागढ़ में पहाड़ियों वा मंदिरों को घूमने के लिए पर्यटकों का समय सबसे अच्छा समय माना गया हैं इस लिए आप ठंडक के मौसम में ही यहां पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़े: बक्सर में घूमने की खूबसूरत जगह
पावागढ़ में कैसे पहुंचे - (How to Reach Pavagadh in Hindi):
पावागढ़ को कैसे पहुंचे यदि आप इसके बारे में सोच रहे हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि आपको हम बता दें कि पावागढ़ में पहुंचने के लिए आपके पास तीन ऑप्शन है जो की नीचे दिए गए लेख में बताया गया हैं।
1. फ्लाइट से पावागढ़ कैसे पहुंचे :
यदि आप फ्लाइट से पावागढ़ पहुंचना चाहते हैं तो आपको बता दें कि पावागढ़ में फ्लाइट की कोई भी कनेक्टिविटी नही है इस लिए आप अपने राज्य से वडोदरा एयरपोर्ट को आना है और इस एयरपोर्ट के बाहर आपको टैक्सी वा बस की सुविधा भी देखने को मिल जाती हैं।
जिसके माध्यम से आप पावागढ़ को बड़ी आसानी से पहुंच सकते हैं वडोदरा के एयरपोर्ट से पावागढ़ की दूरी लगभग 42 किमी की है। जिसे आप बस के द्वारा 01 घंटा 30 मिनट में तय कर सकते हैं।
2. ट्रेन से पावागढ़ कैसे पहुंचे:
दोस्तो पावागढ़ में आपको एक छोटा रेलवे स्टेशन देखने को मिल जाता हैं लेकिन यह रेलवे स्टेशन बड़े शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ नहीं है इसके अलावा पावागढ़ का दूसरा सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन वड़ोदरा रेलवे स्टेशन है। यहां तक पहुंचने के बाद आपको यहां पर बस टैक्सी की सुविधा देखने को मिल जाती हैं।
आप प्राइवेट टैक्सी के माध्यम से पावागढ़ को पहुंच सकते हैं वड़ोदरा के रेलवे स्टेशन से पावागढ़ की दूरी लगभग 45 किमी है जिसे आप टैक्सी या बस के माध्यम से तय कर सकते हैं और इसका किराया ₹140 का रहता है।
3. बस से पावागढ़ कैसे पहुंचे:
यदि आप बस के माध्यम से पावागढ़ पहुंचना चाहते हैं तो आपको बता दें कि पावागढ़ सड़क मार्ग के माध्यम से आस पास के शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस लिए आप बस के माध्यम से भी पावागढ़ को पहुंच सकते हैं।
इसके अलावा यदि आप खुद के साधन से पावागढ़ पहुंचना चाहते हैं तो आप अपने खुद के साधन से भी पावागढ़ को पहुंच सकते हैं।
पावागढ़ में रुकने वाली जगह:
पावागढ़ में पहुंचने के बाद आप यह सोच रहे हैं कि यहां पर स्टे कहां करें तो हम आपको बता दें कि पावागढ़ में बस स्टैंड के सामने वा इसके पास में कई सारे धर्मशाला देखने को मिल जाते हैं जहां पर आप स्टे कर सकते हैं और इन धर्मशाला का चार्ज एक दिन लगभग 250 रुपए से लेकर 450 रुपए तक में अच्छे अच्छे रूम देखने को मिल जाते है।
इसके साथ आपको पावागढ़ में कई सारे प्राइवेट होटल देखने को मिल जायेंगे जिनका एक दिन का किराया लगभग ₹600 से लेकर ₹1000 के अंदर काफी अच्छे रूम देखने को मिल जाते हैं।
पावागढ़ में घूमने का कुल खर्चा:
अब बात करे की पावागढ़ में घूमने की 7 प्रमुख जगह (Pavagadh me Ghumne ki Jagah) वा यहां कैसे पहुंचे और यहां कहां रूके इन सभी चीजों का कुल खर्चा कितना आएगा तो आपको बता दें कि यदि आप दो लोग पावागढ़ में घूमने के लिए आते है तो आपका कुल खर्चा ₹3000 से ₹4000 तक का हो सकता है।
यह खर्चा वड़ोदरा से पावागढ़ तक आने और यहां घूमने के बाद वापस बड़ोदरा तक जाने का कुल खर्चा है। लेकिन यदि आप अकेले ही पावागढ़ में घूमने के लिए आते है तो आपका कुल खर्चा ₹1500 से ₹2500 तक हो सकता हैं।
पावागढ़ में घूमने की जगह के बारे में पूछे जाने वाले FAQ:
Quest.1 पावागढ़ में दर्शन करने का सही समय क्या है?
Ans.तो आपको बता दें कि आप पावागढ़ में कालिका माता जी के दर्शन करने के लिए सुबह के 5 बजे से लेकर शाम के 7 तक आप किसी भी समय जा सकते हैं।
Quest.2 पावागढ़ से मुरैना पहुंचने में कितना समय लगता है?
Ans.इसके लिए आपको बता दें पावागढ़ से मुरैना के बीच की दूरी 101 किमी की है जिसे पूरा करने में लगभग 1 से 2 घंटे का समय लग सकता है।
Quest.3 पावागढ़ कौन से जिले में पड़ता है?
Ans.पावागढ़ गुजरात राज्य के पंचमहाल जिले में पड़ता है।
Quest.4 पावागढ़ सबसे ज्यादा क्यों प्रसिद्ध है?
Ans.दोस्तो आपको बता दें कि पावागढ़ में कालिका माता जी का प्रसिद्ध मंदिर होने के कारण पावागढ़ काफी प्रसिद्ध है।
Quest.5 वड़ोदरा से पावागढ़ कितने किमी की दूरी पर है?
Ans.वड़ोदरा से पावागढ़ के बीच की दूरी 46 किमी की है जिसे तय करने में लगभग 50 से 60 मिनट का समय लग सकता है।
निष्कर्ष:
इस लेख में हमने पवागढ़ में घूमने की जगह -(Pavagadh me Ghumne ki Jagah), पावागढ़ में जाने का सबसे अच्छा समय, पावागढ़ कैसे पहुंचे, पावागढ़ में रुकने वाली जगह और इसके यह भी बताया है यहां घूमने का कुल खर्चा कितना आएगा और पावागढ़ में देखने लायक जगह कौन सी है यह भी बताया है।
मुझे पूरी आशा है की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी यदि आपको दी गई जानकारी पसंद आई है तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।