दोस्तो आज के इस लेख में हम आपको कोलकाता के आस पास घूमने की जगह (Kolkata Ke Aas Paas Ghumne Ki Jagah) के बारे में बताऊंगा और इसके साथ इस लेख में आपको कोलकाता में घूमने के लिए कितने दिन चाहिए और यहां जाने का सबसे अच्छा समय और खर्चे के बारे मे पूरी जानकारी देने की कोशिश करेंगे। कोलकाता जिसे City of Joy के नाम से भी जाना जाता हैं यह शहर भारत की पूर्व राजधानी भी कहा जाता हैं।
![]() |
Kolkata City |
कोलकाता एक ऐसा शहर है जहां पर घूमने के लिए आपको हिस्टोरिकल प्लेसिस, खूबसूरत जगह और इसके पास हिल स्टेशन की भी कई सारी जगह हैं जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं तो चलिए बिना देरी किए हुए शुरू करते हैं....।
कोलकाता के आस पास घूमने की जगह-(Kolkata Ke Aas Paas Ghumne Ki Jagah):
कोलकाता में घूमने की जगह | शहर से जगह की दूरी |
---|---|
सेरामपुर | 40 से 45 किलोमीटर |
शंकरपुर बीच | 183 किलोमीटर |
सोनाझुरी | 163 किलोमीटर |
लांचुग | 767 किलोमीटर |
दक्षिणेश्वर मंदिर | 11.5 किलोमीटर |
बिड़ला मंदिर | 5 से 10 किलोमीटर |
नीलदीप गार्डन | 35 से 40 किलोमीटर |
सुंदरबन | 110 किलोमीटर |
1.सेरामपुर:
दोस्तो सेरामपुर पश्चिम बंगाल के राज्य के अंतर्गत आने वाले हुगली जिले में स्थित एक खूबसूरत डेस्टिनेशन है इसे पहले के समय में फ्रेडरिक्सनागोर के नाम से भी जाना जाता था। इस शहर में आपको एक कॉलेज भी देखने को मिलेगा जिसका नाम सेरामपुर कॉलेज है जो कि भारत का सबसे पुराना कॉलेज माना जाता है और यह भारत का दूसरा सबसे अच्छा कॉलेज है।
दोस्तो सेरामपुर शहर में स्थित एक खूबसूरत मंदिर भी है जिसे जगन्नाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है यहां के काफी ज्यादा प्रसिद्ध मंदिर हैं इस मंदिर में आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। कोलकाता शहर से इस जगह यानी सेरामपुर की दूरी करीबन 40 से 45 किलोमीटर की है।
2.शंकरपुर बीच:
दोस्तो कोलकाता शहर से लगभग 183 किलोमीटर की दूरी पर दीघा शहर में शंकरपुर बीच स्थित हैं और यह दीघा शहर से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर पूर्व में स्थित है। यहां आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को यह जगह काफी ज्यादा पसंद आती है। शंकरपुर बीच में जो जाने का सबसे अच्छा समय रहता हैं वो शाम के समय का रहता है क्योंकि शाम के समय का यहां का नजारा काफी देखने लायक रहता है।
यहां आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर के महीने से लेकर मार्च तक के महीने का रहता हैं क्योंकि इस समय का यहां का मौसम ठंडा रहता हैं और इसके साथ काफी ज्यादा शांत और सुहावना भी रहता हैं।
3.सोनाझुरी:
दोस्तो कोलकाता के आस पास घूमने वाली जगह में सोनाझुरी सबसे अच्छी और खूबसूरत जगह है जहां पर आप अपने मन पसन्द के अनुसार सोनाझुरी हाट में खरीदारी भी कर सकते हैं और इस सोनाझुरी को शांतिनिकेतन का द्वार भी कहा जाता है। दोस्तो सोनाझुरी जगह का नाम सोनाझुरी क्यों पड़ा इसके बारे में आपको बता दें कि इस जगह पर सोनाझुरी के ही पेड़ लगे हुए है जिसके कारण इस जगह का नाम सोनाझुरी रख दिया गया।
दोस्तो यह एक काफी सुहावनी और शांत जगह है यदि आप ऐसी जगह के बारे में खोज रहे हैं तो ये जगह आपके लिए बेहद खास हो सकती है उत्तर प्रदेश के कोलकाता शहर से सोनाझुरी की दूरी करीबन 163 किलोमीटर की है।
4.लांचुग:
दोस्तो लांचुग कोलकाता के पास घूमने वाली जगह में से एक हैं क्योंकि यहां पर आप कई सारी एक्टिविटी कर सकते हैं जैसे कि स्काईवॉक और इसके साथ केबल कार राइड का भी आनंद ले सकते हैं। हर साल लाखो की संख्या में यहां पर्यटक आकर इन सभी एक्टिविटी का आनंद लेते है इस लिए दोस्तो आप भी इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाएं।
क्योंकि दोस्तो ये जगह आपके लिए बेहद खास हो सकती है इस जगह पर पहुंचने के बाद आपका यहां आने का बिल्कुल भी मन नहीं करेगा।
5.दक्षिणेश्वर मंदिर:
दोस्तो कोलकाता के पास घूमने वाली सबसे पवित्र स्थानों में से एक है यह मंदिर जहां पर श्री रामकृष्ण परमहंस को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। दक्षिणेश्वर मंदिर करीबन 25 एकड़ में फैला हुआ है जो की काफी विशाल मंदिर माना जाता है दोस्तो यदि आप कोलकाता में घूमने के लिए जाते हैं तो इस मंदिर में आप घूमने के लिए एक बार जरूर जाएं।
दोस्तो इस मंदिर के जो दर्शन करने का सही समय है वो सुबह के 05:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक और फिर शाम को 04:30 बजे से लेकर 08:30 बजे तक रहता हैं।
6.बिड़ला मंदिर:
बिड़ला मंदिर कोलकाता के पास सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है इस मंदिर को पूरी तरह से बनने में लगभग 30 वर्ष लगे थे। श्री कृष्ण और देवी राधा को समर्पित यह मंदिर काफी ज्यादा मशहूर हैं दोस्तो ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में जो भी भक्त या श्रद्धालु श्री कृष्ण और राधा की सच्चे मन से पूजा करता है और जो भी मनोकामना करते हैं तो वो मनो कामना उस भक्त की अवश्य पूरी होती हैं।
दोस्तो कोलकाता से इस मंदिर की दूरी लगभग 5 से 10 किलो मीटर की है जिसे टैक्सी के द्वारा आसानी से पूरा किया जा सकता है इस मंदिर के खुलने का समय सुबह के 05:00 बजे से लेकर दोपहर के 11:00 बजे तक और शाम के 04:00 बजे से लेकर 09:00 बजे तक रहता हैं।
7.नीलदीप गार्डन:
दोस्तो कोलकाता के पास घूमने वाली जगह नीलदीप गार्डन एक खूबसूरत जगह हैं यदि आप शांत और सुंदर जगह के बारे में खोज रहे हैं तो ये जगह बिल्कुल आपके लिए है क्योंकि यहां आपको काफी अच्छा और मन को शांति जैसा फील होगा यह गार्डन चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ हैं। यहां पर आप कई सारी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।
कोलकाता शहर से नीलदीप गार्डन की दूरी लगभग 35 से 40 किलोमीटर की रह जाती है इस यहां पर आप एक बार जरूर जाएं ये जगह आपको सबसे ज्यादा पसंद आएगी।
8.सुंदरबन:
दोस्तो कोलकाता के पास सुंदरबन घूमने वाली जगह आपके लिए बेहद ही खास हो सकती है और यहां सुंदरी नाम के पेड़ पौधे भारी संख्या में लगे हैं जिसके कारण इस जगह का नाम सुंदरबन ही रख दिया गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुंदरबन करीबन 10 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
सुंदरबन पहुंचने के लिए कोलकाता के रेलवे स्टेशन से करीबन 1 घंटे का सफर तय करना पड़ता हैं जिसके बाद आप पहुंच जाते है कैनिंग और यहां पहुंचने के बाद आप ऑटो या टैक्सी के द्वारा सोना खली फैरी घाट तक पहुंचने के बाद आपका सफर शुरू हो जाता हैं।
कोलकाता में जाने का सबसे अच्छा समय:
दोस्तो कोलकाता ने जाने के लिए जो सबसे अच्छा समय माना जाता हैं वो अक्टूबर के महीने से लेकर फरवरी के महीने तक माना जाता हैं क्योंकि इस समय में कोलकाता में कई सारे त्यौहार मनाए जाते है जिसमें से सबसे खास दुर्गा पूजा का उत्सव होता है। इस लिए इस समय यहां घूमने के लिए जाने का सबसे अच्छा समय माना जाता है।
कोलकाता घूमने में कितना खर्चा आएगा:
दोस्तो कोलकाता में घूमने का खर्चा आपके हॉबीज पर निर्भर करता हैं कि आप कैसी जगह पर रहना पसंद करते है और क्या खाना पसंद करते हैं लेकिन बचट अनुसार आपको बता दें कि कोलकाता के पास की जगह को घूमने और रहने खाने का कुल खर्चा लगभग 2000 से 2500 हजार रुपए जो कि एक दिन और नाइट का खर्चा होता है अब इसी के हिसाब से आप कितने दिन कोलकाता में स्टे करने का प्लान बनाते हैं। ये आपके ऊपर निर्भर करता हैं।
कोलकाता में घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?:
दोस्तो कोलकाता में घूमने के लिए और कोलकाता के आस पास घूमने वाली जगह को घूमने के लिए कितने दिन चाहिए ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आपके पास कितना समय है और यदि आप यहां की खास जगह और कोलकाता के पास की सभी खास जगह को घूमना चाहते हैं तो आपके पास 3 से 4 दिन का समय होना जरूरी है।
लेकिन यदि आपके पास घूमने के लिए इतना समय उपलब्ध नहीं है तो कम से कम 2 से 3 दिन जरूर होना चाहिए जिससे कि आप कोलकाता के पास की जगह को अच्छी तरह से विजिट कर सके।
निष्कर्ष:
इस लेख में कोलकाता के आस पास घूमने की जगह (Kolkata Ke Aas Paas Ghumne Ki Jagah) के बारे में विस्तार रूप से बताया गया है और इसके साथ इस लेख में आपको कोलकाता में घूमने के लिए कितने दिन चाहिए और यहां घूमने का कुल कितना खर्चा होगा आदि सभी चीजों के बारे में काफी अच्छी तरह से बताया गया हैं। मुझे आशा है कि आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा और यह लेख आपको प्रॉफिटेबल लगा हो तो जरूर अपने दोस्तो के पास शेयर करें।
FAQs:
Quest.1 कोलकाता में खाने में कितना खर्चा होता हैं?
Ans.इसके लिए काफी कम शब्दों में आपको बता दे कि कोलकाता में घूमने का कुल खर्चा करीबन 5 से 6 हजार रुपए का होता है जो कि 2 से 3 दिन का रहता है।
Quest.2 कोलकाता शहर किसके लिए जाना जाता हैं?
Ans.कोलकाता एक राजधानी शहर है और इसके साथ ऐसे सिटी ऑफ जॉय के नाम से भी जाना जाता है जो कि ऊपर के लेख में बताया गया है।
Quest.3 कोलकाता में सबसे ज्यादा फेमस क्या है?
Ans.इसके लिए आपको बता दें कि कोलकाता शहर में सबसे ज्यादा विक्टोरियल मेमोरियल प्रसिद्ध है जिसे घूमने के लिए एक बार आप जरूर जाएं।